{"_id":"5ae217e74f1c1b330a8b6bde","slug":"91524766695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या और शव जलाने के आरोप में प्रधान सहित नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या और शव जलाने के आरोप में प्रधान सहित नौ नामजद
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। ग्राम इटाहरी में बुधवार को महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में मृतका के पिता ने ग्राम प्रधान, पति, ससुर, सास सहित नौ नामजद और 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना एका के गांव तेजपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र चिरौंजीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बेटी पूनम की शादी एक वर्ष पूर्व थाना फरिहा के इटाहरी निवासी नंदराम के पुत्र पंकज राजपूत से की थी। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपया की मांग ससुराली कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर शव जला दिया।
हत्या की सूचना सुसरालीजनों और ग्रामीणों ने नहीं दी। पुलिस आने पर ससुरालीजन फरार हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति पंकज, ससुर नंदराम, सास गुड्डी देवी, भगवती, प्रधान श्रवण कुमार उर्फ चेतन यादव, ग्रामीण हरवीर सिंह, ओमपाल सिंह, सत्यप्रकाश एवं रूपराम को नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।