फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सरकारी खरीद केंद्रों की ओर बढ़ी अन्नदाता की रुचि

सरकारी खरीद केंद्रों की ओर बढ़ी अन्नदाता की रुचि

Thu, 19 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरकारी खरीद केंद्रों की ओर बढ़ी अन्नदाता की रुचि
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जिले में गेहूं खरीद को बनाए सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ गई है। सरकार की ओर से दरें ठीक रखे जाने का परिणाम है कि किसानों का रुख सरकारी क्रय केंद्रों की ओर बढ़ा है। जिले में पिछले 18 दिनों में 22899 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने किसानों का गेहूं खरीदने को जिले में 57 क्रय केंद्र बनाए थे। किसानों की सुविधा के लिए शासन ने सात नए केंद्र और स्थापित किए हैं। शासन ने जिले को 35 हजार 300 मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


वही सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए 1735 रूपए का समर्थन मूल्य घोषित किया है। एक अप्रैल से स्थापित सरकारी क्रय केंद्र शुरू में तो खाली-खाली नजर आ रहे थे लेकिन गत सप्ताह से सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ गई है। क्योंकि किसानों को बाजार में बहुत अधिक महंगा गेहूं नहीं बिक रहा है। यही कारण है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर यही स्थिति देखने को मिल रही है। कोटला रोड मंडी प्रांगण में किसानों का गेहूं उतारा जा रहा था। यही हाल ग्रामीण अंचल में देखने कोे मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी तक 22899 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें और तेजी आने की संभावना है। जिसमें खाद्य विभाग के केंद्र पर 6072 क्विंटल, पीसीएफ केंद्रों पर 12664 क्विंटल, यूपी स्टेट एग्रो के केंद्रों पर 2034 क्विंटल, कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्रों पर 1543 क्विंटल और भारतीय खाद्य निगम के केंद्रों पर 586 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।


डीएम ने गुरुवार को मंडी परिषद फिरोजाबाद स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों को गेहूं मापन के लिए इंतजार करते देख उन्होंने केंद्र पर अतिरिक्त कांटा रखवाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद मंडी सचिव राजकुमार को गेहूं में नमी अथवा अन्य मानकों के नाम पर किसानों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। किसानों के लिए पेयजल की सुविधा रखने के निर्देश दिए। डीएम ने खरीद केंद्र पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed