फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दुल्हन ने शादी से इंकार,

दुल्हन ने शादी से इंकार,

Sat, 07 Apr 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने शादी से इंकार,
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)। रसूलाबाद में चचेरी बहनों की बारात में उस समय अफरातफरी हो गई, जब एक दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। वह मां के साथ कहीं चली गई। एक के शादी से मना करने के बाद दूसरी बहन की शादी भी खटाई में पड़ गई। मामले में तूल पकड़ा तो पंचायत जुड़ गई। वहां भी कोई हल नहीं निकला तो मामला थाने पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक समझौता की कोशिश चल रही थी।
विज्ञापन


मोहल्ला रसूलाबाद में दो चचेरी बहनों की बारात बदायूं के उसैत से शुक्रवार को आई थी। दूल्हे आपस में सगे भाई हैं, जिनकी शादी चचेरी बहनों से तय हुई थी। बारात आई तो खूब आव भगत हुई, शादी की कुछ रस्म अदायगी भी हुई इस बीच बड़ी बहन ने शादी करने से मना कर दिया। उसका ये फैसला सुनकर बारातियों और घरातियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लड़के वालों ने बताया कि उनकी बिरादरी में लड़के वालों की तरफ से ही खाना किया जाता है, जेवर भी दिया जाता है। उन्होंने लड़कियों को जेवर भी दे दिया।
विज्ञापन


खाने में भी पैसा खर्च किया। शादी नहीं करनी थी तो पहले ही मना कर देते। हंगामे के बीच दुल्हन बनी दूसरी बहन की शादी खटाई में पड़ गई। वह शादी करने के लिए तैयार थी, मगर हंगामे के बीच सारी रस्में रुक गईं। वहीं जब बड़े बेटे की शादी से मना हो गई तो पिता ने दूसरे बेटे की शादी करने से भी मना कर दिया। पंचायत हुई मगर जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक समझौता के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed