फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   लीकेज लाइन दुरुस्त करते समय दीवार गिरी, दो कर्मचारी दबे

लीकेज लाइन दुरुस्त करते समय दीवार गिरी, दो कर्मचारी दबे

Thu, 22 Feb 2018 07:40 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
लीकेज लाइन दुरुस्त करते समय दीवार गिरी, दो कर्मचारी दबे
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। थाना गोविंदनगर के कंकोर टीले से गुजर रही सीवेज ट्रीटमेंट की पाइप लाइन में हुई लीकेज को सही करते समय मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे जलनिगम के दो कर्मचारी दब गए। चीख-पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे दबे कर्मचारियों को बमुश्किल निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर के कंकोर टीले से गुजर रही सीवेज ट्रीटमेंट की पाइप लाइन मकानों के बीच से निकल रही है। यह पांच दिनों से लीक हो रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार जलनिगम के सीवेज टीट्रमेंट प्लांट केे अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को सैकड़ों लोग एकत्रित होकर फिर लीकेज को दुरुस्त कराने की मांग करने पहुंचे। गुरुवार को दो कर्मचारी पाइप लाइन की लीकेज को सही करने में जुटे हुए थे। इसी बीच सुघड़ सिंह के मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे कर्मचारी हिमांशु और लक्ष्मण दब गए।
विज्ञापन
दबे कर्मचारियों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बमुश्किल स्थानीय लोगों ने दोनों कर्मचारियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों में जलनिगम के अफसरों की लापरवाही के प्रति आक्रोश है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार का कहना है कि लीकेज सही करते हुए दो कर्मचारी चुटैल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed