फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जंक्शन पहुंचते ही लखनऊ पेसेंजर की पॉवर हो गई फैल

जंक्शन पहुंचते ही लखनऊ पेसेंजर की पॉवर हो गई फैल

Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन पहुंचते ही लखनऊ पेसेंजर की पॉवर हो गई फैल
रेलवे - फोटो : SELF
कासगंज। लखनऊ पेसेंजर गाड़ी की जंक्शन पहुंचते ही पावर फैल हो गई। पॉवर फेल होने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पावर बदलकर गाड़ी को यार्ड तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


लखनऊ पैसेंजर 55323 दोपहर को 2.40 पर जंक्शन पहुंचती है, लेकिन यह गाड़ी दोपहर 3.45 बजे जंक्शन पहुंची। यह गाड़ी रात्रि 9 बजे बरेली के लिए जाती है। इससे पहले गाड़ी को यार्ड में सफाई आदि के लिए पहुंचाया जाता है। जैसे ही चालक गाड़ी को जंक्शन पर पहुंचाने के लिए ले जाने लगा इसी बीच गाड़ी की पावर फेल हो गई।
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी को चलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना रेल प्रशासन को दी गई। पावर फैल होने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गाड़ी को यार्ड तक पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन ने दूसरी पावर की व्यवस्था की। इसके बाद ही गाड़ी को यार्ड तकक पहुुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेेल प्रशासन ने मामले की सूचना इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों को भी भेज दी। जनसंपर्क आधिकारी राजेद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी के जंक्शन पर पहुंचने के बाद पावर फेल हुई। दूसरी पावर की व्यवस्था करके गाड़ी को यार्ड तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed