{"_id":"5a2ecd2e4f1c1b8b688b7e13","slug":"91513016622-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी फोर्स के बीच सील किया भाजपा नेता का होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी फोर्स के बीच सील किया भाजपा नेता का होटल
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में धौलीप्याऊ पर भाजपा नेता का होटल सील कर दिया गया। इस दौरान बवाल की आशंका के चलते कोतवाली सहित शहर के कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया था।
धौलीप्याऊ पर स्थित होटल गुरुकृपा इन की मालिक कविता अग्रवाल हैं लेकिन देखरेख उनके बेटे भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंघल ही करते हैं। होटल गुरुकृपा इन पर कार्रवाई करने के लिए प्राधिकरण की टीम डेढ़ महीने पहले भी गई थी लेकिन उस वक्त हंगामे के कारण टीम वापस लौट आई थी। पहले की स्थिति देख कर अबकी बार सोमवार को प्राधिकरण के इंजीनियर पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे।
धौलीप्याऊ पर जहां होटल है उस इलाके को छावनी बना दिया गया था। पुलिस ही पुलिस दिख रही थी हर तरफ। भाजपा के तमाम नेता भी मौजूद थे लेकिन फोर्स को देख वह विरोध की हिम्मत जुटा नहीं सके। प्राधिकरण की टीम ने होटल गुरु कृपा इन पर पुलिस की मौजूदगी में सील लगा दी।
विज्ञापन
मामले में प्राधिकरण का कहना है कि होटल में नियम विरुद्ध निर्माण कराया गया है। 25 अक्तूबर 2017 को पूर्व नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर विकास प्राधिकरण ने आपत्ति जाहिर की थी। इस पर सीनियर डिवीजन न्यायालय मथुरा द्वारा अस्थाई रूप से दिए गए स्थगन आदेश की अवधि खत्म होने के बाद विप्रा ने सोमवार को कविता अग्रवाल पत्नी शिवशंकर अग्रवाल के होटल पर कार्रवाई की। विप्रा सचिव एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र विप्रा इंजीनियर के साथ मौके पर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन एपी श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह सहित एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह, सीओ सदर विजय शंकर मिश्र भी पहुंच गए थे।