फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुस्लिम क्षेत्रों में नही चली साइकिल, खूब उड़ी पतंग

मुस्लिम क्षेत्रों में नही चली साइकिल, खूब उड़ी पतंग

Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम क्षेत्रों में नही चली साइकिल, खूब उड़ी पतंग
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव खत्म हो गया। जीतने वाले खुशी से सराबोर हैं तो हारने वाले प्रमुख दलों में समीक्षा के दौर चल रहा है। राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं की ओर से समीक्षा में देखा जा रहा है कि आखिर किसने पार्टी प्रत्याशी के साथ गद्दारी की और कौन वफादार निकला। लेकिन बूथ वार मिले वोटों पर नजर डालें तो दलित बाहुल्य इलाकों में हाथी की रफ्तार तेज रही।
विज्ञापन


तो मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर सपा की साइकिल फंसा कर पतंग ऊंची उड़ गई। ये हाल मुस्लिम बाहुल्य नई आबादी वाला इलाका हो या फिर प्रमुख क्षेत्र हाजीपुरा हिंदी स्कूल जैसे इलाके में यही स्थिति देखने को मिली। मौलाना आजाद निस्वां स्कूल के बूथ संख्या 20 पर पतंग को सर्वाधिक 128 वोट मिले। जबकि सपा को 96 वोट मिले। संजय गांधी स्कूल के बूथ संख्या 87 पर पतंग को 589 और सपा को मात्र 90 वोट मिले।
विज्ञापन


सरविलाल स्कूल के बूथ संख्या 90 पर पतंग को 497 और सपा को 84 वोट मिले। बूथ संख्या 419 से 423 तक हाजीपुरा हिंदी स्कूल के पांच बूथों पर पतंग को 1886 और साइकिल को 492 वोट मिले। सुगरा बेगम स्कूल के दो बूथ पर पतंग को 1359 और सपा को 296 वोट मिले। नई आबादी वाले क्षेत्र अबू हुरैराह स्कूल के चार बूथ 381 से 384 पर पतंग को 2123 और सपा को 327 वोट मिले। यही स्थिति अधिकांश मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ संख्या 322 से 439 तक कुछ बूथों को छोड़ दें तो अधिकांश बूथों पर पतंग उड़ती दिखाई दी। यही कारण रहा कि बीस राउंड मतगणना के बाद पतंग इतनी तेज उड़ी की सपा, बसपा को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर चुनी नूतन राठौर को निगम क्षेत्र के 439 बूथों में प्रत्येक बूथ पर कुछ न कुछ वोट अवश्य मिले। उन्हें सबसे कम दो वोट दलित और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मिले। इनमें सैलई के बूथ एक, प्राथमिक पाठशाला के बगिया के बूथ 328, मोमिन नगर रानी पैलेस के बूथ संख्या 347, कश्मीरी गेट स्थित एशियन पब्लिक स्कूल के बूथ 359, सर सैय्यद स्कूल के बूथ 364 और 366, प्राथमिक स्कूल बगिया के बूथ नंबर 389 शामिल हैं।

फिरोजाबाद। एआईएमआईएम की मेयर पद की प्रत्याशी मशरूर फातिमा भले 22 बूथों पर शून्य वोट मिले हों। परंतु मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर मिले एकतरफा वोटों ने उन्हें दूसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। निगम के बूथ संख्या 17, 45, 51, 53, 60, 86, 100, 171, 172,174, 196, 198, 199, 206, 207, 208 ,211, 274, 302, 304, 306, 308 पर शून्य वोट मिले। परंतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पतंग तेजी से उड़ती चली गई।

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी शाहजहां परवीन को 439 बूथ में दो बूथ ऐसे मिले जहां एक भी वोट नहीं मिला। शाहजहां परवीन को प्राथमिक स्कूल नगला मोती के बूथ 161 असैा ब्राह्मण धर्मशाला के बूथ 305 पर एक भी वोट नहीं मिला। पोस्टल बैलेट में भी शाहजहां परवीन को वोट नहीं मिले।


फिरोजाबाद। सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता मेयर के चुनाव में तो भले ही तीसरे स्थान पर रहीं हों। लेकिन उन्हें नगर निगम के सभी 439 बूथों पर वोट मिले। बूथों पर मिले वोटों का प्रतिशत काफी कम होने से ेवे पिछड़ गई। ऊदल सिंह इंटर कालेज के कक्ष चार के बूथ संख्या137 पर मात्र तीन वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed