{"_id":"5a2442624f1c1bc1678bf762","slug":"91512325730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण तिथि का आज हो सकता है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण तिथि का आज हो सकता है एलान
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मेयर, पार्षद, पालिकाध्यक्ष व सभासदों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। नगर की सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा, इसके लिए तिथि का ऐलान सोमवार को हो सकता है।
चार अगस्त 2014 को सुहागनगरी की जनता की बहुप्रतीक्षित नगर निगम की मांग पूरी हुई। शासन ने नगर पालिका का उच्चीकृत करते हुए नगर निगम का दर्जा दिया। नगर निगम बनने के बाद यहां प्रशासक, नगर आयुक्त, अपर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, एक्सईएन, लेखाधिकारी जैसे अफसरों की तैनाती तो हुई, परंतु जनता को इंतजार था तो नगर की पहली, वार्डों से चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधियों का।
जनता ने नगर की पहली मेयर के रूप में नूतन राठौर के साथ 70 वार्डों का चुना है। मेयर व पार्षदों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अब सभी को इंतजार है कि कब नगर की सरकार सत्ता में आए और शहर में विकास का पहिया तेजी से दौड़। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही शासन द्वारा नवनिर्वाचित मेयर, पार्षद, पालिकाध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी निकायों में एक ही दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण के लिए नगर विकास मंत्री को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सोमवार को तिथि की घोषणा हो सकती है।
नगर की प्रथम मेयर नूतन राठौर के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा कक्ष की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को दिन भी अफसर कक्ष की तैयारियां को लेकर काफी देर तक मंत्रणा करते रहे। वहीं प्रथम मेयर के लिए वाहन के इंतजाम पर भी अफसरों ने चर्चा की। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि नया वाहन खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत न होने के लिए किराए पर वाहन का इंतजाम किया जाएगा।