{"_id":"59ef70f64f1c1bf2538b8a4a","slug":"91508864246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसानों व गरीबों के हित के कार्य कर रही है: पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसानों व गरीबों के हित के कार्य कर रही है: पासी
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में जिला के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी निकाय के विकास कार्यों की योजनाओं का शिलान्यास करते साथ में अन्य भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
राज्यमंत्री आवास, शहरी नियोजन एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सुरेश पासी ने बारह पत्थर मैदान पर आयोजित ऋणमोचन के कार्यक्रम में कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। योजना के तहत तृतीय चरण में तीन हजार लघु एवं सीमांत किसानों को 19.35 करोड़ रुपये कर्ज माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए। ऋण की धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों व गरीबों के हित के कार्य कर रही है। संकल्प पत्र के अनुसार किसानों का कर्जा माफ किया गया है। खेती के लिये खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मृदा परीक्षण द्वारा कृषि लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने तथा कौशल विकास द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है। आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई प्रभावी ढंग से की जा रही है, जो अधिकारी जनता का कार्य नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप एवं विधायक पटियाली ममतेश शाक्य तथा जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
डीएम आरपी सिंह ने कहा कि जिले में प्रथम चरण में 13688 पात्र कृषकों का 88.31 करोड़ रुपये, द्वितीय चरण में कुल 9231 पात्र कृषकों का 61.97 करोड़ रुपये और अब तृतीय चरण में तीन हजार किसानों का 19.35 करोड़ रुपये कर्जा माफ कर धनराशि उनके बैंक खातों में भेज दी है। इस प्रकार जिले को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 92 प्रतिशत किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना का मुख्य उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ कर कृषकों का उन्नयन और कृषि कार्य को बढ़ावा देना है। एसपी सुनील कुमार, एडीएम राकेश कुमार, एलडीएम केएन मंजू नाथ, एएसपी, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, राजकुमार, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।