{"_id":"59cfe28c4f1c1bc1538b521f","slug":"91506796172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरा रावण, टूटा अभिमान, गूंज उठा जयश्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरा रावण, टूटा अभिमान, गूंज उठा जयश्रीराम
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक तरफ मर्यादाधारी राम तो दूसरी और अभिमानी रावण। युद्ध स्थली में विभीषण का इशारा पाते ही धनुर्धारी राम ने रावण पर अग्नि वाणोें का हमला बोल दिया और रावण धराशाई हो गया। चारों और राम की जय जयकार होने लगी। देवता ऋषि किन्नर, गंधर्व सबने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। महानगर में महाविद्या कालोनी स्थित रामलीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। शाम से ही रामलीला मंचन शुरू हो गया। रावण व अहिरावण वध की लीला हुई। मेघनाद और कुंभकरण के वध के बाद रावण ने अहिरावण को बुलाया। अहिरावण ने राम और लक्ष्मण का हरण कर लिया। हनुमान ने पाताल लोक पहुंचकर अहिरावण का वध कर दिया और राम लक्ष्मण को रामादल में ले आए।
अहिरावण वध के बाद रावण स्वयं युद्ध करने चला। रावण ने राम की सेना में जाकर भयंकर युद्ध किया। यहां पर लक्ष्मण और रावण में भी युद्ध हुआ। बाद में राम और रावण आमने सामने आ गए। रावण के नाभि में बने अमृत कुंड के बारे में विभीषण ने राम को बताया। राम ने रावण की नाभि पर अग्नि वाण चलाए और रावण का अंत हो गया। रावण का पुतला धू धूकर जल उठा। राम के जयकारों से ब्रज नगरी गुंजायमान हो गई। रामलीला ग्राउंड में रावण व अहिरावण के 70 फुट ऊंचे पुतलों का दहन कर दिया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने राम लक्ष्मण की आरती उतारी। वहीं सदर बाजार के मैदान में राम और रावण का युद्ध हुआ। राम ने रावण का वध किया। रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। कृष्णानगर के रामलीला मैदान में भी राम रावण के युद्ध को देखने को सैकड़ों लोग जुटे। राम ने रावण पर अगिभन वाण चलाया। वाण के रावण की नाभि में लगते ही रावण का पुतला जल उठा। सैकड़ों लोगों ने रावण वध पर खुशियां मनाई। वहीं औरंगाबाद में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।