{"_id":"59bd6f8c4f1c1bb1688b5146","slug":"91505587084-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीली चाय पिलाकर पिकअप लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नशीली चाय पिलाकर पिकअप लूट ले गए
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर चालक को नशीली चाय पिलाकर बदमाश पिकअप लूट ली। बेहोश चालक को सड़क किनारे फेंककर लुटेरे भाग खड़े हुए। पिकअप मालिक ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद के मोहल्ला कबीरनगर तापा रोड निवासी रामशंकर ने 21 अगस्त को पिकअप फिरोजाबाद निवासी जयवीर से खरीदी थी। 13 सिंतबर को शाम करीब चार बजे वह कोटला चुंगी पहुंचे तो वहा खडे़ दो युवकों ने घरेलू सामान मैनपुरी से फिरोजाबाद लाने की बात कही। बातचीत के बाद 2400 रुपये में बात तय हो गई।
इसके बाद चालक श्रीकृष्ण उर्फ गुड्डू निवासी हिंदपुरम कालोनी निवासी थाना कोतवाली मैनपुरी पिकअप को ले गया। चालक के मुताबिक थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई के पास साथ बैठे युवकों ने उसे नशीली चाय पिला दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड किनारे सड़क पर पड़ा हुआ था। चालक ने घटना की जानकारी पिकअप मालिक को दी। दोनों ने काफी देर तक गाड़ी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।