{"_id":"59aee0164f1c1b78078b46d9","slug":"91504632854-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
LEADERS
मिरहची। विकास खंड मारहरा में ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के लिए हुए मतदान के बाद वर्तमान ब्लाक प्रमुख के समर्थक बीडीसी सदस्यों में आक्रोश है। सदस्यों ने कहा 74 बीडीसी में से 30 ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ऐसे में 51 सदस्यों का मतदान कैसे हो गया। अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव में 51 मत पड़ने की बात कह रहे हैं।
विकास खंड मारहरा में चार सितंबर को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान को लेकर 30 सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार दिया था। इतना ही नहीं वे सदन छोड़कर चले गए। उसके बाद मतदान में 51 मत पड़ने की सूचना पर कार्य बहिष्कार करने वाले बीडीसी ने मिरहची के कृष्णा यादव बालिका इंटर कालेज में एकत्र होकर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाने वाले सदस्यों में श्यामवीर सिंह, अविनाश, अंशू दीक्षित, मानपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, अवधपाल, रामू, सुगडपाल, दिनेश शमिल रहे।