फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन हादसे के कारण रुट डायवर्ट

दो दर्जन ट्रेनों का रूट बदलकर आगरा होकर निकाला गया

Thu, 24 Aug 2017 01:54 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसे के कारण रुट डायवर्ट
आगर कैंट स्टेशन - फोटो : Self
आगरा। कैफियत एक्सप्रेस हादसे के कारण तकरीबन दो दर्जन ट्रेनों का रूट बदलकर आगरा होकर गुजारा गया। लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई। लंबी दूरी की गाड़ियों में सफर कर रहे यात्रियों को पीने का पानी तक नहीं मिला। कई ट्रेनों के यात्रियों ने आगरा कैंट और सिटी स्टेशन पर हंगामा भी किया। ट्रेनों में पानी खत्म हो गया। जिन ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा नहीं थी, उनके यात्री खानपान के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


कैफियत एक्सप्रेस हादसा तड़के ढाई बजे हुआ था। इसके बाद से ही टूंडला की ओर से जाने वाली गाड़ियों को वाया आगरा कैंट होकर निकालना शुरू कर दिया गया था। दोपहर ढाई बजे मडुंवाडीह नई दिल्ली सुपरफास्ट के यात्रियों ने सिटी स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर हंगामा किया। उनका कहना था कि ट्रेन में पानी खत्म हो चुका है। बच्चे परेशान हैं। खाने को किसी स्टेशन पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


पानी की सुविधा भी नहीं है। इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में पानी खत्म हो चुका था। यात्री अफजल खान ने बताया कि ट्रेन को स्टेशन पर महज एक या दो मिनट के लिए रोका जा रहा है। ऐसे में यात्री खानपान का सामान भी नहीं खरीद पा रहा है। रेलवे ने डायवर्ट ट्रेनों के यात्रियों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर रुकीं कई ट्रेनों के यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा भी किया। आगरा सिटी और ईदगाह स्टेशनों पर तो यात्रियों को पानी भी नहीं मिल सका। ज्यादातर ट्रेनों में पानी खत्म हो गया था, लेकिन आगरा दिल्ली रूट पर भारी दबाव के कारण ट्रेनों को पानी भरने के लिए नहीं रोका जा रहा था। वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी का कहना था कि ज्यादातर ट्रेनों को सीधा गुजारा गया, रोका नहीं गया। इस कारण हो सकता है कि कुछेक ट्रेनों में पानी की समस्या हुई हो।


कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं
हादसे के कारण दो दर्जन ट्रेनों के रूट बदलने का असर नियमित रेल सेवा पर भी पड़ा। ज्यादातर ट्रेनें एक से दो घंटे तक की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

रद्द की गई ट्रेनें
(12033) शताब्दी एक्सप्रेस, 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, इटावा टूंडला पैसेंजर, शिकोहाबाद पैसेंजर रद्द की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed