{"_id":"59972bb84f1c1b72658b47d0","slug":"91503079352-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला यमुना में संदीप, दो अज्ञात शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला यमुना में संदीप, दो अज्ञात शव मिले
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद।
यमुना में डूबे युवक को खोजने को एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह के निर्देशन में पीएसी के जवानों की टीम शुक्रवार को पूरे दिन मशक्कत करती रही। इस दौरान सोफीपुर पुल के समीप डूबे दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। जबकि थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर पथवारी मंदिर के करीब निवासी युवक संदीप नहीं मिल सका। परिजनों ने इस मामले को लेकर सीडीओ अशोक कुमार से भेंट की। उन्होंने खोजबीन कराने का भरोसा दिया।
थाना दक्षिण के हिमायूंपुर पथवारी मंदिर के निकट के निवासी विकास एवं संदीप बाइक से यमुना किनारे गुदाऊं की शाला पर गए थे। दोनों युवक ही यहां यमुना में नहाने के दौरान डूब गए थे। बाइक नदी के किनारे खड़ी मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। गुरुवार को एसडीएम सदर चंद्रभानु के निर्देशन में चली खोजबीन के बाद विकास का शव मिल गया था। लेकिन संदीप का पता नहीं चल सका था। गुरुवार शाम को टीम ने खोजबीन का काम बंद कर दिया था।
एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह के निर्देशन में आगरा से आई पीएसी गोताखोरों की टीम ने फिर से खोज शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान मोटरबोट के माध्यम से खोज की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोफीपुर के पुल के समीप दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संदीप की खोज के लिए टीम लगातार काम कर रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक एवं सीडीओ से मिले संदीप के परिजन
संदीप पुत्र पप्पू सिंह चौहान के परिजन शुक्रवार को शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा से मिले। उन्होंने सीडीओ अशोक कुमार से बात करके तुरंत कार्रवाई की बात कही। सीडीओ से भी मिले। सीडीओ ने परिजनों को आश्वस्त किया कि संदीप की खोज के लिए टीम जुटेंगी। उनके साथ शीला देवी वर्मा, केके गांधी, पूरनदेवी शंखवार, सुधीर कुमार, अजय, ओमवीर सिंह, देवशरन, लक्की, प्रकाश भारद्वाज, राकेश कुमार, संजय आदि शामिल थे।