फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Fri, 18 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने  शव रखकर लगाया जाम
Jam
सहावर।
विज्ञापन

एक पखवाडे़ पूर्व गांव के ही दो साथियों के साथ गए युवक की मौत हो जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लग जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

होशियार सिंह निवासी बोंदर सहावर मोहित, पप्पू निवासी बोंदर के साथ चार अगस्त को अमांपुर के महदवा में चोटी कटने की घटना सुनने के बाद गए हुए थे। रास्ते में करसाना अमांपुर के निकट हादसे का शिकार होने पर होशियार सिंह को जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव जब गांव पहुंचा तो आक्रोशित लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर सीओ सहावर भी मौके पर आ गए। सीाओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देने पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद जाम खुल सका। परिवारीजनों का आरोप है कि पप्पू व मोहित ने रास्ते में होशियार सिंह को बाइक से गिराकर हत्या का प्रयास किया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए वे उसे चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दो बीघा जमीन का इकरार नामा करा लिया है। इस जमीन पर उनकी नियत खराब है। पुलिस इस मामले को को गंभीरता से नहीं ले रही। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed