{"_id":"598b55c34f1c1b912d8b4848","slug":"91502303683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव के मामले में पुलिस ने जांच की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव के मामले में पुलिस ने जांच की तेज
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के ध्यानार्थ
संजीव के मामले में पुलिस ने जांच की तेज
आज कोर्ट में पेश होगा धोखाधड़ी का आरोपी
फिरोजाबाद।
अपहरण का ड्रामा करने वाले उद्योगपति संजीव गुप्ता की गुरुवार को कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना तेज कर दी है। कारोबारी महिला नीता पांडेय द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में थाना दक्षिण पुलिस जहां संजीव गुप्ता और विकल्प गुप्ता से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं अपहरण के केस के मामले में टूंडला पुलिस विवेचना कर रही है। सूदखोरी के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने फिर से नीता पांडेय के बयान लिए। टूंडला थाना प्रभारी ने इस मामले में थाना दक्षिण में दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल के दौरान संजीव द्वारा करने वाले बीसी, सिक्का और किटी कार्ड के भी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के हाथ ऐेसे रिकार्ड भी लगे हैं जो लाखों की बीसी और सिक्का के खेल से जु़ड़े हैं। इस खेल में शामिल संजीव के कुछ साझीदारों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। संजीव पर जिन लोगों का पैसा फंसा है पुलिस के पास उनमें से कुछ लोग भी पहुंचे हैं। संजीव बीसी और सिक्का का खेल कैसे चलाता था यह साक्ष्य ऐसे लोगों ने पुलिस को दिए हैं।