फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस कार्रवाई करती तो न उठाती आत्मघाती कदम

पुलिस कार्रवाई करती तो न उठाती आत्मघाती कदम

Wed, 09 Aug 2017 12:42 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करती तो न उठाती आत्मघाती कदम
suicide
जसराना (फिरोजाबाद)। बड़ागांव के पास सोमवार को बच्चों को नहर में फेंकने के बाद छलांग लगाने वाली महिला की पहचान झपारा निवासी गुगली के रूप में हुई है। रविवार को गुगली की जेठानी से विवाद हो गया था। इसके बाद गुगली ने यूपी 100 को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गाड़ी से थाने ले आई। तहरीर के बाद पुलिस गांव में भी गई। महिलाओं का विवाद होने के कारण पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो महिला ऐसा कदम उठाने को बाध्य नहीं होती।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव झपारा निवासी गुगली सोमवार को घर से मायके थाना घिरोर मैनपुरी के खुशहाली जाने के लिए घर से निकली थी। महिला की तलाश में पुलिस एवं प्रशासनकि अधिकारियों ने मंगलवार को नौ बजे ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य प्रारंभ किया लेकिन 12 बजे तक सफलता न मिलने पर रोक दिया। इसके बाद एटा से गोताखोर बुलाने के लिए संपर्क किया गया। शाम करीब पांच बजे एटा पीएसी से गोताखोर की टीम गांव पहुंच गई थी। महिला का पति दिल्ली में ट्रक चलाता है।
विज्ञापन


उधर, महिला के भाई प्रवीण यादव ने बताया कि गुगली की जेठानी से रविवार को विवाद हो गया था। मामले में उसने पुलिस को सूचना भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो मेरी बहन और भांजे के साथ ऐसी घटना नहीं होती। बताया कि भले ही बहनोई लखवीर घर पर नहीं रहते हैं लेकिन हादसे में वह भी दोषी हैं। उन्होंने बहन की कतई परवाह नहीं की, जबकि ससुराल वाले उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा तीनों का सुराग, एटा से बुलाए गोताखोर
नहर में कूदी महिला और उसके बच्चों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें खोजने के लिए एटा से गोताखोर बुलाए गए। वहीं हादसे के बाद ससुरालीजन घर भाग गए हैं।

दो दिन बाद भी पुलिस का राहत कार्य लोगों की समझ से परे हैं। सोमवार को बारह बजे नहर में कूदी महिला की सूचना पुलिस को देर से मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को महिला को ढूंढने का कोई सक्रिय कोशिश नहीं की गई। मंगलवार को पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी कोई साधन नहीं था। दोपहर बारह बजे से एटा से आ रही गोताखोरों की टीम शाम तक पहुंची थी।


तीनों की तलाश का कार्य जारी है। महिला एवं उसके बच्चों को तलाशने का कार्य किया जा रहा है। मायके पक्ष जो तहरीर देंगे अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने कहा कि नहर का बहाब काफी तेज है। जिसके कारण महिला को तलाशने में परेशानी आ रही है। एटा से पीएसी को बुला लिया गया है।
संजय रेड्डी, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed