{"_id":"5984bb6b4f1c1bf6108b4737","slug":"91501870955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ससुराल से मायके आई महिला की ट्रिपल राइडिंग में मौत हो गई। हादसे में महिला का जेठ और मौसेरी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया।
शुक्रवार सुबह आगरा के थाना बरहन क्षेत्र अंतर्गत हारन निवासी फरजाना बेगम (25) पत्नी लुकमान
अपने जेठ इरफानके साथ बाइक से मायके पिता फिरोज अली के घर आई थी। दोपहर 12 बजे वह रुकनपुरा निवासी मौसेरी बहन तबस्सुम के साथ बाइक से दबा लेने गई थी।
लौटते समय नगला किला के समीप पीछे से आ रहे दस चक्का ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक असुंतिलत होकर गिर पड़ी। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को खड़ा करके भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
घायलों को परिवारीजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन फरजाना की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजन शव को लेकर घर आ गए। घटना की सूचना फरजाना के ससुरालीजनों को दी। हादसे में फरजाना की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
देर सायं ससुरालीजन शिकोहाबाद पहुंचे और परिवारीजनों के साथ थाने आकर घटना की सूचना दी। फरजाना के पिता फिरोज ने बताया कि तबस्सुम की हालत गंभीर है, और प्राइवेट ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसओ ने बताया हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।