फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला प्रशासन सार्वजनिक करेगा ऋणमाफी वाले किसानों की सूची

जिला प्रशासन सार्वजनिक करेगा ऋणमाफी वाले किसानों की सूची

Mon, 31 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन सार्वजनिक करेगा ऋणमाफी वाले किसानों की सूची
फिरोजाबाद। जिले के करीब 66 हजार किसानों में प्रथम चरण में कितने का ऋण माफ होगा जिला प्रशासन मंगलवार की शाम तक फाइनल करेगा। तहसीलों से 70 प्रतिशत के करीब सत्यापन का काम पूरा हो जाने के बाद यह तय होगा कि कितने किसान लाभान्वित होंगे।सोमवार को लखनऊ से हुई वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्राथमिकता वाले किसानोें के ऋण माफी में काफी तेजी से काम चल रहा है।लेखपाल,कानूनगों से लेकर तहसीलदार एवं एसडीएम व डीएम तक ऋण माफी योजना पर ही काम कर रहे हैं। सोमवार को अपर मुख्य सचिव संस्था एवं वित्त अनूप कुमार मिश्रा,प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता,सचिव संस्था व वित्त अनुराग यादव,विशेष सचिव अमृत त्रिपाठी ने वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से ही साफ कर दिया कि मंगलवार से ऋण माफी योजना में जिला स्तरीय समिति को क्या करना होगा। निर्देश देने के साथ वहां से आदेश सभी डीएम को जारी कर दिया। मतलब प्रशासन मंगलवार को प्रथम चरण में ऋण माफ वाले किसानों की सूची फाइनल करेगा। सूची फाइनल होने के साथ प्रिंटकर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। कांफ्रेसिंग मे जिले से डीएम
विज्ञापन


नेहा शर्मा, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम उदय सिंह,डीडी कृषि हंसराज,जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, प्रभारी एलडीएम मुन्नालाल के साथ बैंकों के नोडल अधिकारी मौजूद थे। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंंह ने कहा एक अगस्त को प्रथम चरण वाले किसानों की सूची बन जाएगी। सूची पर आपत्ति मांगेंगें और निस्तारण के साथ धनराशि की डिमांड की जाएगी। लखनऊ से संबंधित बैंक के स्टेट हेड को धनराशि मिलेगी वहीं से प्रदेश की सभी बैंक शाखाओं को धनराशि मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed