{"_id":"59763d774f1c1b1e198b47b8","slug":"91500921207-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। हरियाली तीज पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार की शाम से ही यहां बड़े और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सोमवार की रात को भी पुलिस ने बड़े व चार पहिया वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था।
कोतवाली प्रभारी डा. विनोद कुमार पायल के अनुसार नेशनल हाईवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैर्ष्णों देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व बांके बिहारी भोजनालय के समीप और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद बनी पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
उन्होंने यह व्यवस्था बुधवार को हरियाली तीज पर आधी रात तक जारी रहेगी। वहीं, बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। अन्य जनपदों से पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम फोगला आश्रम में होने वाली अधिकारियों की बैठक में ट्रैफिक कंट्रोल से संबंधित मंथन होगा इसके बाद कोई बदलाव भी संभव है। उधर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने भी अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड बुलाए हैं।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वनवे व्यवस्था
हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वनवे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए वनवे व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था के तहत विद्यापीठ बिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट 2 से अंदर जाएंगे। सभी श्रद्धालुओं के दर्शन कर गेट 1 और 4 से निकाले जाएंगे। गेट नंबर 5 को इमरजेंसी और सेवायत गोस्वामियों के लिए ही खोला जाएगा।