{"_id":"59650fcf4f1c1b85578b45bf","slug":"91499795407-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पर आपतिजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री पर आपतिजनक
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
मथुरा। फेसबुक, व्हाट्स एप पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और फोटो अपलोड करने से सुरीर का माहौल गर्मा गया। गांव कराहरी के समीर सनम के नाम की आईडी से की गईं पोस्ट केे खिलाफ भाजपा ने आपत्ति जताई। भाजपा नेता ने युवक के खिलाफ कोतवाली सुरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
18 जून से फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का सिलसिला शुरू हुआ था। समीर सनम की आईडी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक फोटो भी अपलोड किए गए।
इन पोस्ट से सुरीर का माहौल गर्मा गया। मांट भाजपा के आईटी के तहसील संयोजक विकास रावत ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर कोतवाली सुरीर में आईडी समीर सनम के खिलाफ तहरीर दी। सुरीर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आईपीसी की धारा 67 आईटी एक्ट और 505 पोस्ट(2) धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पीएम एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ 18 जून से अब तक 10 आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।