फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो हजार वर्ग फीट जमीन पर जल्द बनेगी डायलिसिस यूनिट

दो हजार वर्ग फीट जमीन पर जल्द बनेगी डायलिसिस यूनिट

Mon, 26 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो हजार वर्ग फीट जमीन पर जल्द बनेगी डायलिसिस यूनिट
एटा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल इमरजेंसी के पास दो हजार वर्ग फीट जमीन पर डायलिसिस यूनिट लगेगी। यूनिट लगाने वाली एनजीओ, स्वास्थ्य विभाग के निर्माण विभाग और सीएमएस ने भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। एनजीओ ने भूमि का सर्वे कर लिया है।

सीएमओ डा0 आरसी पांडेय की माने तो डायलिसिस यूनिट लगाने की जिम्मेदारी लखनऊ बेस्ड एनजीओ को दी गई है। उन्होंने कहा जिला अस्पताल इमरजेंसी के बराबर में जहां कबाड़ एंबुलेंस खड़ी रहती थीं और पुलिस चौकी भी बनी है उसके पास ही जमीन चुनी गई। वहां पर 1800 वर्ग फीट जगह खाली है, लेकिन 200 वर्ग फीट एरिया में ही उनके डिजाइन के मुताबिक कमरे का निर्माण कराएंगे। डायलिसिस यूनिट में पूरा स्टाफ बाहर का होगा। स्टाफ तैनात करने की जिम्मेदारी डायलिसिस यूनिट लगाने वाले एनजीओ की होगी।
विज्ञापन


आठ सीएचसी-पीएचसी को ढाई लाख की पहली किस्त की। मशीनों की मरम्मत कराने, उपकरण खरीदने, सफाई, वॉटर कूलर, बैड चादर धुलाई समेत कई काम मर्जी से करा पाएंगे। जलेसर पीएचसी मे खराब पड़ी एक्सरे मशीन की मरम्मत होने से मरीजों को अब एक्सरे के लिए निजी अस्पताल नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रशासन से मांगी भूमि
मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर के पास खाली पड़ी करीब 2.5 एकड़ सरकारी भूमि पर ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए सीएमओ ने डीएम से भूमि मांगी है। सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने बताया कि भूमि आवंटित होते ही शासन को सेंटर का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिला मुख्यालय पर ट्रॉमा सेंटर बनने से सड़क हादसों की गंभीर घायलों को समय पर उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed