{"_id":"594d5a644f1c1bcf0b8b478f","slug":"91498241636-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा, इबादत को झुके अकीदतमंद, मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा, इबादत को झुके अकीदतमंद, मांगी दुआएं
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की। हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा करके अल्लाह से मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी अजय कुमार ने नमाजस्थल के साथ ही बाजारों का निरीक्षण किया।
जामा मस्जिद के इमाम एवं शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने जुमे की नमाज से पूर्व तकरीर में कहा कि धर्म,मजहब तो अलग हो सकते हैं लेकिन हर व्यक्ति आदम (आदमी) की औलाद है। इंसान को इंसान से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने बाजार में दुकानों में नमाज अदा करने की जगह देने वाले सभी ही दुकानदारों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं करने को मना किया, जिससे किसी को दुख पहुंचे। मौलाना शम्शी ने नमाज अदा कराई। खुदा की इबादत में एक साथ हजारों सिर झुक गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव,हिकमत उल्ला खां, बसपा नेता खालिद नसीर,आसिफ नसीर, समाज सेवी असलम भोला,सलीम धम्मू,बंटू कठेरिया,हरिओम वर्मा,नगर निगम के रमाशंकर राम,हरिमोहन,जेपी सिंह के ही साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। शाही मस्जिद में मौलाना हाफिज मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई। नालबंद का चौराहा स्थित आगाशाही मस्जिद,मदीना कालोनी में मस्जिद आयशा के साथ शहर के प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ खाकसार के नौजवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली,हनीफ खाकसार,जहीर खाकसार एवं इब्राहिम खाकसार के साथ सभी खाकसार के सिपाही सक्रिय रहे। वहीं सदर बाजार में स्थित जामा मस्जिद कमेटी के सचिव सूफी अंसार हुसैन शाह ने जुमा अलविदा की नमाज के दौरान ही की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जुमा अलविदा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर सदर बाजार से लेकर नालबंद चौराहा तक बैठे नमाजी चिल-चिलाती धूप से परेशान दिखाई दिए।