फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अपनाइये योग, बने रहेंगे निरोग

अपनाइये योग, बने रहेंगे निरोग

Thu, 22 Jun 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपनाइये योग, बने रहेंगे निरोग
विश्व योग दिवस में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजा‍ला
फिरोजाबाद। विश्व योग दिवस पर बुधवार को सुहागनगरी योगमय दिखी। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ सामाजिक संस्थाओं ने योग कार्यक्रम किए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी के साथ लोगों ने योग किया। विधायक और पूर्व सांसद ने गांधी पार्क मैदान में योग किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग को किसी जाति और मजहब से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन प्रांगण में योग दिवस पर बुधवार सुबह योग कराया गया। इससे पूर्व जिले के प्रभारी डा. नीलकंठ तिवारी मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रेम स्वरूप सागर ने कविता के माध्यम से योग का महत्व समझाया। पं. नवीन शास्त्री के निर्देशन में योग क्रियाओं को किया। मंच से शिवरतन सिंह, सरस वर्मा और रंजना पाल ने मैदान में मौजूद लोगों को योग कराया। प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार पांडेय, अपर आयुक्त आगरा मंडल कर्मेंद्र सिंह, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम उदय सिंह, एडीएम न्यायायिक ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम सदर अम्बरीश कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम समापन के बाद योग पुस्तक का विमोचन किया। डीआईओएस रवींद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक अनुरागी ने किया। जिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डा. वंदना अग्रवाल ने गर्भवतियों को योगासन कराया। पुलिस लाइंस मैदान में योगासन के समापन के बाद कालेज की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं में सेल्फी का क्रेज दिखा। सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से पुलिस लाइन प्रांगण में एलईडी स्क्रीन पर लखनऊ में चल रहा कार्यक्रम लाइन में लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीपार्क में आरएसएस और भारत विकास परिषद ने योग की क्रियाएं कराई गई। नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद प्रो. ओम पाल सिंह निडर, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि रहे। नीफा के प्रधानमंत्री कौशल केद्र पर योग प्रशिक्षित नीरज शर्मा ने योग क्रियाओं को कराया। आशीष रघुवंशी, सोनू गौड़, अनुराग शर्मा,रोहित गुप्ता मौजूद थे।


पुलिस लाइन प्रांगण में योग दिवस के लिए खेल विभाग की ओर से बांटी जा रही टी-शर्ट को लेकर मारामारी दिखी। क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने मंच के करीब टी-शर्ट बांटनी शुरू की तो अफरा-तफरी मच गई। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने वितरण रुकवा दिया। टी-शर्ट बांटने के दौरान मंच के करीब लगा टेंट भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed