{"_id":"594ab4d04f1c1b9a1c8b466f","slug":"91498068176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवा कबाड़ व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवा कबाड़ व्यापारी का शव
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
एटा।
थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी रनवीर (30) का शव बुधवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। वह आगरा में रहकर कबाड़ का व्यापार करते थे। मंगलवार सुबह वह आगरा से घर जाने की कहकर आए थे। परिवारीजनों ने रनवीर की हत्या की आशंका जताई है।
गांव नीमखेड़ा निवासी रनवीर (30) पुत्र कामराज आगरा में पत्नी बच्चों के साथ रहकर कबाड़ का व्यापार करते थे। मंगलवार सुबह वह आगरा से घर जाने की कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। खोजबीन के दौरान उनका शव गांव के बाहर बने मंदिर के पास पेड़ पर शर्ट से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी सकरौली ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।