फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन से गिरकर दो की मौत

ट्रेन से गिरकर दो की मौत

Wed, 14 Jun 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर दो की मौत
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मजदूर की चलती ट्रेन से गिरकर जान चली गई, वहीं फिरोजाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। आरपीएफ ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सहारनपुर के मिरजापुर क्षेत्र अंतर्गत गांव मड़ती निवासी रमेश चंद्र (45) सिक्स लेन नोएडा में मजदूर था। मंगलवार रात मेरठ से इटावा जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में अपने पुत्र सुमित के साथ बैठे था। जनरल बोगी में जगह न मिलने पर वह दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच उसे नींद आ गई। इससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


पिता को ट्रेन से गिरा देख सुमित भी चलती ट्रेन से कूद गया, गनीमत रही कि उसको चोट नहीं आई। सुमित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाई। इमरजेंसी में डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सुमित ने बताया कि उसके पिता एक्सप्रेस वे पर मजदूरी करते हैं। इटावा में रिश्तेदारी में मिलने जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद थाना पुलिस ने शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिहार से दिल्ली जा रहे दो युवक भी रात में चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। इसमें जोगेंद्र (45) निवासी बंदी बनीहरा चाकुआ, गया और समनाई रामचंद्र (35) निवासी चमनाहा मिर्जानगर समस्तीपुर बिहार हैं। बताया गया है कि यह अपने साथियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन से गिरकर घायल हो गए।


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीनगर मंदिर वाली गली गली नंबर तीन निवासी बबलू पुत्र रफीक की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को परिवारीजनों को सौंप दिया। क्योंकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed