फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   900 widows remain married for free ration

Agra News: मुफ्त के राशन के लिए 900 विधवा बनी हुई हैं सुहागिन

Sat, 17 Aug 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
900 widows remain married for free ration
कासगंज। शासन से मिलने वाला मुफ्त का राशन का लाभ लेने के लिए जिले की 900 विधवा महिलाएं राशन कार्ड में सुहागिन बनी हुई हैं। अपने मृतक पति के नाम राशन कार्ड से नहीं हटवाए हैं। शासन से भेजी गई सूची में इसका खुलासा हुआ है। सूची आने के बाद आपूर्ति विभाग ने ऐसे राशन कार्डों के सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है।शासन से गरीबों के मुफ्त राशन योजना का संचालन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना एवं पात्र गृहस्थी के तहत योजना का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ लेने वाले परिवारों का इन दिनों सत्यापन का कार्य चल रहा है। अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए ई-केवाईसी चल रही है। प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन लेने वाली महिलाओं के डाटा का मिलान आपूर्ति विभाग से कराया जा रहा है। जिले में 21406 महिलाएं विधवा पेंशन ले रही हैं। इनके डाटा मिलान में 900 ऐसी महिलाएं पाई गई हैं, जिनके राशन कार्ड में उनके पति के नाम भी दर्ज हैं। पेंशन लेने के साथ ही वे अपने पति के नाम का भी राशन ले रही हैं। शासन से ऐसी सूची मिलने के बाद आपूर्ति विभाग ने इन मृतकों के नाम सूची से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed