फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   90 health workers were selected in the district, appointment letters will be issued

आगरा: जिले में 90 हेल्थ वर्कर्स का हुआ चयन, जल्द जारी होंगे नियुक्त पत्र

Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
90 health workers were selected in the district, appointment letters will be issued
मैनपुरी। शासन ने जिले में 90 हेल्थ वर्कर्स का चयन कर सूची जारी कर दी है। रविवार को अवकाश के दिन चयनित एएनएम के अभिलेखों की सीएमओ कार्यालय पर जांच की गई। अवकाश के दिन अभिलेखों की जांच स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन



शासन ने शनिवार को जिले के लसिए 90 हेल्थ वर्कर्स (एएनएम) के चयन की सूची जारी कर दी। बिना किसी विज्ञापन और सूचना के स्वास्थ्य विभाग ने उनके अभिलेखों की जांच रविवार को अवकाश के दिन सीएमओ कार्यालय पर कराई। खास बात तो यह रही कि अभिलेखों की जांच के समय कोई जिम्मेदार अधिकारी तक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


इस संंबंध में सीएमओ ने बताया कि शासन से एएनएम का चयन किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित होने हैं। अभिलेखों की जांच के दौरान सीएमओ और अन्य किसी अधिकारी के मौजूद न होने के कारण लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। हालांकि किसी ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन से एएनएम चयन की सूची जारी हुई है। मुख्यमंत्री को इसके नियुक्ति पत्र ऑनलाइन वितरित करने हैं। समय कम है जिसे देखते हुए रविवार को अभिलेखों की जांच का कार्य किया गया। - डॉॅ.पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed