फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9 more names in the conversion gang, notices sent for statements

Agra News: धर्मांतरण गिरोह में 9 और नाम, बयान के लिए भेजे नोटिस

Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
9 more names in the conversion gang, notices sent for statements
आगरा। धर्मांतरण गिरोह में 9 और नाम सामने आए हैं। चार और आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में गिरोह के बारे में जानकारी दी थी। यह लोग लड़कियों को जाल में फंसाने से लेकर रकम जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को चिह्नित करने के बाद नोटिस भेजे हैं। यह लोग बयान देने नहीं आते हैं तो पुलिस गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सदर इलाके की दो सगी बहनों के धर्मांतरण का मामला जुलाई 2025 में सामने आया था। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद चार और लोग पकड़े गए थे। आरोपियों में दिल्ली का अब्दुल रहमान, गोवा की एस बी कृष्णा उर्फ आयशा और आगरा का रहमान मलिक सहित अन्य लोग शामिल थे। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए थे। हाल में पुलिस ने दिल्ली निवासी परवेज अख्तर, जाशिम उर्फ जतिन कपूर, तलमीस उर रहमान और राजस्थान (डीग) का रहने वाला मौलाना हसन को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इनसे पूछताछ के बाद 9 लोगों के नाम सामने आए हैं। जोकि अलग-अलग तरीके से धर्मांतरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन

डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह का कहना है कि धर्मांतरण गिरोह मामले में 9 लोगों के नाम और सामने आए हैं। इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं। इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इन लोगों से गैंग जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सय्यद दाऊद का जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस
गिरोह के सदस्यों के लिए फंडिंग का काम करने वाला सय्यद दाऊद कनाडा में छिपा हुआ है। पुलिस ने पिछले दिनों उसके घर की कुर्की कर दी थी। अब उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है। झारखंड की सेंट्रल जेल में बंद आरोपी अयान जावेद पर भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। उसके खिलाफ भी चार्जशीट तैयार कर ली गई है। उसे आगरा में लाया गया था। सय्यद दाऊद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसके लिए पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराएगी। इसके लिए दूतावास से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed