Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9.5 Lakh Fraud in Agra: Shoe Trader Cheated with Fake Documents and Cheques Case Filed on Court Order

9.5 लाख की ठगी: जूता व्यापारी को चेक देकर लगाया चूना, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Fri, 24 Apr 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

आगरा में जूता व्यापारी से फर्जी कागजात और चेक के जरिए करीब 9.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी परिवार ने फर्जी फर्म दिखाकर धोखाधड़ी की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित के अदालत जाने के बाद अब थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
9.5 Lakh Fraud in Agra: Shoe Trader Cheated with Fake Documents and Cheques Case Filed on Court Order
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जूता व्यापारी को फर्जी कागजात और चेक देकर 9.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस के न सुनने पर पीड़ित ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश पर अब थाना जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos

थाना कमला नगर क्षेत्र कर्मयोगी निवासी सुरेश कुमार मलानी ने आरोप लगाया कि मदीना मस्जिद किशोरपुरा निवासी शमीम खान, उसकी पत्नी अकीला खान और बेटे अदनान ने खुद को बंगलूरू में जूते का थोक व्यापारी बताया था। उन्होंने फर्जी फर्मों के कागजात दिखाकर उनका विश्वास जीता। कई बार में करीब 10 लाख रुपये के जूते खरीद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर आरोपियों ने पहले 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए और फिर अकीला खान के हस्ताक्षर किए चार-चार लाख रुपये के दो चेक दिए। चेक किसी शकील खान के निकले, जिसकी चेकबुक एक साल पहले ही खो गई थी। शमीम खान से बात करने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि आरोपियों की कोई फर्म ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed