फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   89th convocation of Agra University on five March medal list not decided yet

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च को, अभी तक पदक सूची तय नहीं

Mon, 19 Feb 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 09:15 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च को होना है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक पदकों की सूची तय नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
89th convocation of Agra University on five March medal list not decided yet
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च 2024 को होना है। लेकिन अभी तक पदक सूची तय नहीं हो पाई है। पदक निर्धारण कमेटी को संबंधित पाठ्यक्रमों के टॉपर्स का नाम नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


पदकों की सूची तैयार होने के बाद उसे सार्वजनिक कर आपत्तियां प्राप्त करनी होंगी। शनिवार शाम को कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि पदक सूची जारी होने में देरी हो रही है, इसे जल्द तैयार कराया जाए।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने सोमवार शाम तक संबंधित पाठ्यक्रमों के टॉपर्स (पदकों के अनुरूप) सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टॉपर्स की सूची तैयार है, उसका मिलान किया जा रहा है। खासतौर पर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले पदकों के लिए टॉपर्स के प्राप्तांकों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक! परीक्षा निरस्त कराने के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र; FIR कराई जाए

इस बार पदक धारक के साथ दो व्यक्ति शामिल हो सकेंगे
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस बार दीक्षांत समारोह में पदक धारकों के साथ दो लोगों के आने की अनुमति दी जाए। पदक धारक के माता-पिता दोनों शामिल हो सकते हैं। दीक्षांत मंडपम में बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। गत दीक्षांत समारोह में पदक धारक के साथ महज एक व्यक्ति को अनुमति दी गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed