फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   890 students absent in high school home science exam

हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में 890 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 26 Mar 2022 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
890 students absent in high school home science exam
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शनिवार को सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान पंजीकृत 8098 छात्र-छात्राओं में से 890 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में शनिवार को हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा थी। शहर के 95 कॉलेजों में से 93 कॉलेजों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 8097 छात्राएं और एक छात्र पंजीकृत था। 7208 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुईं। 889 छात्राएं और एक छात्र अनुपस्थित रहा। सभी सचलदल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान भ्रमण पर रहे। वहीं प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट उर्दू, कन्नड़ और तेलगू विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। उर्दू विषय में पंजीकृत 34 में से 32 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कन्नड और तेलगू में पंजीकृत एक-एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कॉमर्स की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 101 परीक्षार्थियों में से 95 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed