{"_id":"6240b54a8b4ff9244274ec2f","slug":"87th-convocation-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-on-march-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में 135 छात्राओं और 34 छात्रों को मिलेंगे पदक, कल होगा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में 135 छात्राओं और 34 छात्रों को मिलेंगे पदक, कल होगा समारोह
Mon, 28 Mar 2022 12:34 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:34 AM IST
सार
दीक्षांत समारोह खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी दीक्षांत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पदक और उपाधि धारकों को सुबह दस बजे ही सभागार में पहुंचना है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में 29 मार्च को छात्राएं अपने मेधा की चमक बिखेरेंगी। समारोह में 111 पदक कुल 169 छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। इसमें से 135 पदक (79.9 फीसदी) छात्राओं के हिस्से और 34 पदक (20.1 फीसदी) छात्रों के हिस्से आएंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी दीक्षांत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पदक और उपाधि धारकों को सुबह दस बजे ही सभागार में पहुंचना है।
विज्ञापन
इस बार 111 पदक दिए जा रहे हैं, इसमें 98 स्वर्ण और 13 रजत पदक शामिल हैं। कुछ पदक ऐसे हैं जो एक से अधिक छात्र-छात्राओं को दिए जाने हैं। इस तरह से समारोह में कुल 129 स्वर्ण और 40 रजत पदक छात्र-छात्राओं को मिलेंगे। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 28 मार्च को शाम चार बजे से होगा।
विज्ञापन