फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   87 sacks of DAP caught after raiding in Paharipur Bhaudela

पहाड़ीपुर भौड़ेला में छापा मारकर पकड़ी 87 बोरी डीएपी

Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
87 sacks of DAP caught after raiding in Paharipur Bhaudela
टूंडला के पहाड़ीपुर में छापामार कार्रवाई के दौरान एक घर से बरामद डीएपी खाद को देखते तहसीलदार डा स - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने बृहस्पितवार देररात पहाड़ीपुर भौड़ेला गांव में छापा मारकर एक घर से 87 बोरी डीएपी बरामद की। इस दौरान घर के सभी सदस्य फरार हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. बुशरा बानो को सूचना मिली की थाना नारखी के गांव पहाड़ीपुर भौड़ेला गांव के मजरा सदा का बांस में तिलक सिंह के घर पर बड़ी मात्रा में डीएपी की बोरी स्टॉक की गई हैं। इस पर उन्होंने तत्काल तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह को छापा मारने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बृहस्पतिवार रात तकरीबन 1.30 बजे मय फोर्स छापा मारा। इस दौरान फोर्स को देखकर घर के सभी सदस्य फरार हो गए।
विज्ञापन

घर की तलाशी लेने पर एक कमरे में 87 बोरी डीएपी बरामद की गईं। तहसीलदार टूंडला ने सुपुर्दगीनामा लिखकर अग्रिम कार्रवाई के लिए नगला बीच चौकी प्रभारी अमित तोमर को सूचना दे दी। इस दौरान राजस्व टीम में हल्का लेखपाल रघुनायक, विवेक प्रताप सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed