{"_id":"5c38c513bdec22735a7934a0","slug":"81547224339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोहन ने दिलाया सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोहन ने दिलाया सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भारत सरकार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गांव महोली के सोहन सिंह ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा के नवनीत को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्हें यह पदक अंडर-17 जूडो खेल के 50 किग्रा भार वर्ग में प्राप्त हुआ है। नवनीत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
सोहन सिंह इससे पूर्व भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2018 में रजत पदक के अलावा स्कूल नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। सोहन सिंह जूडो कोच लखन सिंह कुंतल की देखरेख में गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, स्टेडियम के कोच, स्टाफ व खेल संघों ने हर्ष व्यक्त कर सोहन को शुभकामनाएं दी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय टंग शूडो प्रतियोगिता में प्रशांत को मौका
मथुरा। हरियाणा के सोनीपत में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय टंग शूडो प्रतियोगिता में मथुरा के प्रशांत यादव को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। प्रतियोगिता में 12 देशों के करीब 150 खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके इस चयन पर विनोद यादव, केजी यादव, सुभाष सैनी, मुकेश खट्टर, विजयशंकर वर्मा, डॉ. अजय अग्रवाल, बंटी पाल, मानिक वर्मा, लेशिका वर्मा, राधिका अग्रवाल, आरव अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।