{"_id":"5c27b80bbdec2257191903c3","slug":"81546106891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने रुकवाया सीवर लाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने रुकवाया सीवर लाइन का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और सभासदों ने शनिवार को कोतवाली देहात कंपाउंड में सीवर लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता कमजोर मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने काम को रुकवा दिया। साथ ही सभासदों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कार्य में प्रयोग की जा रही मिट्टी, गिट्टी के सैंपल लिए गए।
पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने कहा कि सीवर लाइन बिछा रहे ठेकेदार और जल निगम के अधिकारियों को बार-बार कहा गया है कि वे अपनी योजना के बारे में जानकारी दें, लेकिन वो कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। दोयम दर्जे की ईंट लगाई जा रही है। पाइप के आसपास कंक्रीट की लेयर नहीं डाली जा रही है। अगर ऐसे ही काम हुआ तो सीवर लाइन बेकार हो जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाते हुए मौके से सैंपल भरवाए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, सभासद सुनील यादव, विकास यादव, मनीष जैन, कुलदीप शाक्य, विशेष यादव मौजूद रहे।
शहर में डाली जा रही सीवर लाइन की देखभाल का काम करने वाली कंपनी छह साल तक करेगी। कार्य में किसी भी तरह की कोई उदासीनता नहीं बरतने दी जाएगी। कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। यह कहना जल निगम के एक्सईएन एएस भाटी का।
विज्ञापन
वह शनिवार को अरुणा नगर स्थित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा यदि कहीं पीली ईंट लगाई गई तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन में पड़ने वाला पाइप छह इंच का है, जो महानगर में पड़ी सीवर लाइन से भी मोटा है। इसके साथ ही एक्सईएन ने कहा कि छह साल तक टूट फुट सहित अन्य कार्यों की देखरेख कार्यदायी संस्था ही करेगी। वहीं सड़क की खोदाई के बाद उसका निर्माण भी कार्यदायी संस्था करेगी।
विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
शनिवार को अपने आवास पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने एक्सईएन एएस भाटी के साथ बैठक की। उन्होंने एक्सईएन से लगातार आ रही गडबड़ियों को लेकर गंभीर होने को कहा। साथ ही उन्होंने सीवर लाइन में लग रही पीली ईंटों पर भी नाराजगी व्यक्त की।
2020 तक शुरू होगी योजना
एटा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और एक्सईएन एएस भाटी ने बताया कि सीवर लाइन योजना 2020 तक चालू हो जाएगी। इसके कनेक्शन लोगों को निशुल्क दिए जाएगे। साथ ही घरों के सामने दो पाइप वाला चेंबर भी बनवाए जाएंगे।