फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बी ग्रुप की लापरवाही पर एनएचएआई सख्त

बी ग्रुप की लापरवाही पर एनएचएआई सख्त

Sun, 23 Dec 2018 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बी ग्रुप की लापरवाही पर एनएचएआई सख्त
कासगंज। सिक्सलेन की प्रक्रिया दो ग्रुपों में उलझ गई है। ग्रुप ए ने तो सक्रियता दिखाते हुए काम को गति दी है, लेकिन ग्रुप बी अभी भी लापरवाह बना हुआ है। जिससे अधिग्रहण की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर राजस्व विभाग का सहयोग मांगा है। ग्रुप बी की लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर की है।
विज्ञापन


मथुरा-बरेली राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने के लिए एनएचएआई ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराई है। राष्ट्रीय राजमार्ग जिले की हद से 39 गांव की सीमा से गुजरेगा। इन गांव की भूमि अधिग्रहण के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। बरेली से कासगंज की सीमा में गोरहा तक ग्रुप ए काम कर रहा है, जबकि मथुरा से कासगंज की सीमा में कांतौर और गोरहा तक ग्रुप बी को काम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ग्रुप ए ने तो अधिग्रहण की पत्रावली लगभग पूर्ण कर ली है, लेकिन ग्रुप बी द्वारा अभी प्रक्रिया को गति नहीं दी गई है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने नाराजगी जाहिर की है। जिला प्रशासन को पत्र भेजकर राजस्व टीम का सहयोग मांगा है। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीमों को काम में तेजी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के सर्वेयर शिवम त्रिपाठी ने बताया कि ग्रुप बी का काम अभी गति नहीं पकड़ रहा है। 21 गांव के अधिग्रहण संबंधी काम का प्रस्ताव भी ढिलाई मे है। एनएचएआई ने सर्वे में तेजी के लिए पत्र लिखा है। वहीं तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि ग्रुप ए ने काफी हद तक काम कर लिया है। ग्रुप बी भी काम कर रहा है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कितने किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed