फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अंडरपास को ग्रामीणों का धरना, बाईपास पर काम रोका

अंडरपास को ग्रामीणों का धरना, बाईपास पर काम रोका

Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास को ग्रामीणों का धरना, बाईपास पर काम  रोका
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मोहम्मदपुर नवादा से नावली मार्ग पर अंडरपास नहीं बनने से गुस्साए ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को जारी रहा। ग्रामीणों के विरोध के चलते सड़क निर्माण का काम थम गया। धरना स्थल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता भी पहुंचे और उन्होंने अफसरों के समक्ष बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


उसायनी से मक्खनपुर के मध्य सिक्सलेन का काम चल रहा है। मक्खनपुर में बाईपास पर मोहम्मदपुर नवादा से नावली मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग ग्रामीण काफी दिनों से कर रहे हैं। मांग नजरअंदाज करने पर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया, जो शनिवार को जारी रहा। एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान, एसएचओ लोकेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन


भाजपा विधायक डा. मुकेश वर्मा, सपा के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट, हरिओम यादव, भरत सिंह यादव पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुराने मार्ग पर अंडरपास बनाना चाहिए। जिस समय सर्वे हुआ था, उस समय ध्यान क्यों नहीं दिया। सिक्सलेन निर्माण करा रही कंपनी के उप महाप्रबंधक योगेश यादव, शिवाजी पांडेय, लाइजनिंग इंजीनियर आरएन त्रिपाठी, संजय मिश्रा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने सड़क नीची होने के ही कारण अंडरपास बनाने में असमर्थता जाहिर की। कहा कि सर्विस रोड बनाकर नगला बहादुर मोड़ से जोड़ेंगे। ग्रामीण तो इस पर सहमत नहीं थे। धरने पर भगवान यादव, प्रेम सिंह, राधेश्याम, विशाल सिंह, महेशचंद्र, दौजीराम, हरप्रसाद, गंगाराम, कंबोद सिंह, जगमोहन सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, अनिल कुमार सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed