फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ओएनजीसी की टीम ने प्रयोगशाला भेजे 12 नमूने

ओएनजीसी की टीम ने प्रयोगशाला भेजे 12 नमूने

Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी की टीम ने प्रयोगशाला भेजे 12 नमूने
ओएनजीसी की टीम ने बोरिंग कराकर लिए नमूने - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भूगर्भ में तैलीय पदार्थों की जांच के लिए ओएनजीसी की टीम डेरा जमाए हुए हैं। अब तक 12 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। यह टीम पटियाली से इलाहाबाद तक निर्धारित स्थानों पर सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। जमीन में तेल के संकेत टीम को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

10 साल पहले जिले में पेट्रोलियम मंत्रालय ने सर्वेक्षण कराया था। सर्वे में जमीन में तैलीय पदार्थ होने की संभावना व्यक्त की गई थी। अब इसकी पुष्टि करने के लिए भारत सरकार ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम पिछले सप्ताह जमीन में तेल की जांच के लिए पटियाली क्षेत्र पहुंची। क्षेत्र के गांव ताजपुर तिगरा से सर्वेक्षण कार्य की शुरूआत हुई। नगला खार सहित अब तक कई गांव में सर्वेक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया है। 12 नमूने जांच के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। ओएनजीसी की टीम पटियाली से लेकर इलाहाबाद तक सर्वेक्षण कार्य करेगी। टीम प्रतिदिन दो से तीन नमूने संग्रहीत कर रही है। टीम के जानकारों का मानना है कि कहीं न कहीं भूगर्भ में तैलीय पदार्थ हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों में कौतूहल
कासगंज। ओएनजीसी की टीम निर्धारित स्थान पर बोरिंग करती है और उसी खेत में टेंट लगाकर नमूना संग्रहीत करती है। टीम के अलग-अलग गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण समझ नहीं पा रहे कि आखिर टीम किस नतीजे तक पहुंचना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय कर रहा निगरानी
कासगंज। ओएनजीसी की टीम द्वारा प्रतिदिन किए रहे सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजी जा रही है। टीम के पर्यवेक्षक से मंत्रालय अधिकारी प्रतिदिन फोन पर जानकारी कर रहे हैं। यह पुष्टि टीम के अधिकारियों ने की है।

नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जमीन में तेल की क्या स्थिति है, सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। धीमे धीमे टीम आगे बढ़ रही है। इलाहाबाद तक सर्वेक्षण का कार्य होना है। 12 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रवि कुमार, पर्यवेक्षक, ओएनजीसी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed