फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अपात्रों का चयन कर जारी कर दिया धन, नोटिस जारी

अपात्रों का चयन कर जारी कर दिया धन, नोटिस जारी

Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अपात्रों का चयन कर जारी कर दिया धन, नोटिस जारी
moveable house
एटा। विकास खंड जैथरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा खेल हुआ है। ग्राम प्रधान और सचिवों ने अपनी मनमर्जी के चलते अपात्रों का चयन कर धनराशि उनके खाते में स्थानांतरण कर दी। शिकायत पर जब मामले का खुलासा हुआ तो प्रभारी बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किए हैं जिसमें साफ कर दिया गया है कि अगर 15 दिनों में अपात्रों से वसूली नहीं की गई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जैथरा ब्लॉक में वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में कुल 1201 प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए है जिनमें से वर्ष 2018-19 में 306 आवास आवंटित किए गए है, जबकि 895 गत दो वर्षों में आवंटित किए गए है। इनमें से तमाम ऐसे अपात्रों का प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन कर लिया गया, जिन्होंने धनराशि प्राप्त करने के बाद घर तक का निर्माण नहीं कराया है। जब पिछले दिनों इस तरह की शिकायत दर्ज कराई गई तो मामले की जांच शुरू हुई जिसमें कई ग्राम प्रधान और सचिवों को प्रभारी बीडीओ दीपक सिंह ने नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ दीपक सिंह ने बताया कि परियोजना निदेशक अजय कुमार पांडेय को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर मैंने मामले की जांच की। अभी तक पांच ग्राम पंचायतों में आठ अपात्र पाए गए हैं। उन ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर दिए गए है। बताते चले कि जैथरा ब्लॉक में 67 ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन लोगों को नोटिस हुए जारी
ग्राम पंचायत बेहगों, मोखमपुर, अहरई बिछंदपुर, गेसिंगपुर, गोटियापुर, वर्ना ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस दिए गए है। इसमें 28 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। ग्राम प्रधान और सचिवों से स्पष्टीकरण देने के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्रों को जारी की गई धनराशि की वसूली कराने के निर्देश दिए गए है।
इन अपात्रों का हुआ चयन
ब्लॉक में शुरू हुई जांच में अभी तक वर्ना ग्राम पंचायत में रविंद्र कुमार, गेसिंगपुर ग्राम पंचायत में मटरु और सोनम देवी, मोकमपुर ग्राम पंचायत में पप्पू, अहरई बिछंदपुर ग्राम पंचायत में सरोज देवी, सुभाष, उर्मिला, मुन्नालाल अपात्र पाए गए हैं।
- इन ग्राम पंचायतों की चल रही है जांच
जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरिया खुर्द, दतौली, कसेला, बानूपुरा आदि शामिल है।
1.20 लाख रुपये मिलती है आवास को धनराशि
प्रभारी बीडीओ दीपक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को 1.20 लाख रुपये मुहैया कराए जाते हैं, जिनमें से पहली किश्त में 40 हजार, दूसरी किश्त 60 हजार और तीसरी किश्त में 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।

आंकड़ों पर नजर
67 ब्लॉक में हैं ग्राम पंचायत
1201 गत तीन वर्षों में आवंटित हुए है आवास
05 ग्राम पंचायतों की हुईजांच
08 अपात्रों से होगी धनराशि की वसूली
पांच ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। 28 अक्तूबर तक अपात्रों से अगर धनराशि जमा नहीं कराई गई तो तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी अन्य ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है।
दीपक सिंह, प्रभारी बीडीओ जैथरा तथा एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed