फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
एटा। दो जगहों पर हुई मार्ग दुघर्टनाओ में वृद्ध महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कासगंज के गंजडुंडवारा की सुदामापुरी निवासी सरलादेवी (60) पुत्र ओमप्रकाश अपने बेटे नीतेश के साथ बाइक पर सवार होकर शहर के गंजडुण्डबार रोड समीप से गुजर रही थी। उसी समय अचानक वह बाइक से गिरकर घायल हुई। जिसे परिजन जिला अस्पताल से आगरा उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। उसी समय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सुमौर निवासी शिवम (30) पुत्र जगदीश अपने बहनोई विश्रुदयाल पुत्र रामनिवास निवासी रामनगर एवं गांव के ही रवि पुत्र सौकतसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगंज मजदूरी करने जा रहे थे। उसी समय उनके गांव के पास ही स्कॉर्पियो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां शिवम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में बडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में प्रधानाचार्या की मौत
कासगंज। गंजडुंडवारा-एटा रोड पर बुधवार की देर सायं सड़क हादसे में प्रधानाचार्या की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न के बाद अवकाश घोषित कर दिया। शोक सभा आयोजन कर प्रधानाचार्या को श्रद्धांजलि दी गई।

सरला शाक्य निवासी गंजडुंडवारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरनपुर की प्रधानाचार्या थीं। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर एटा जा रहीं थीं। जब इस हादसे की सूचना राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को हुई तो शिक्षक एटा पहुंच गए। गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज कासगंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज पटियाली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरनपुर, नमैनी, भिटौना सहित सभी 6 राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न के बाद शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उनके आवास पर पहुंची। परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि प्रधानाचार्या सरला शाक्य 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed