{"_id":"5bb4da01867a55012c351851","slug":"81538578945-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा भारती की दो दिवसीय बैठक पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा भारती की दो दिवसीय बैठक पांच से
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय सेवा भारती की दो दिवसीय बैठक 5 अक्तूबर से केशवधाम में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में देश भर के 42 प्रांतों के 125 प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। छह सत्रों में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में देश भर में होने वाले आगामी सेवा कार्यों को लेकर भी मंथन होगा। वहीं इस दो दिवसीय बैठक में संघ के अनुशांगिक संगठनों के केंद्रीय पदाधिकारी बौद्धिक व्याख्यान देंगे।
केशवधाम के निदेशक ललित ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा भारती की अखिल भारतीय स्तर की इस बैठक में अखिल भारतीय सेवा भारती के केंद्रीय पदाधिकारी सुभाष राव, सुधीर कुमार आदि अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि छह सत्रों में होने वाली यह बैठक 5 अक्तूबर की शाम शुरू होगी और अक्तूबर की शाम को बैठक का समापन होगा। बैठक में देश के वर्तमान हालातों पर मंथन कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। वहीं, समाज के बीच जाकर सेवा कार्यों पर मंथन तो होगा ही इसके साथ सेवा भारती से लोगों को जोड़ने पर बल दिया जाएगा।