{"_id":"5bacf115867a557ebc195379","slug":"81538060565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! यमुना ने लाल निशान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! यमुना ने लाल निशान किया पार
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान पर पहुंचा पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुना का जल स्तर गुुरुवार को प्रयागघाट पर लाल निशान को पार कर गया है। अभी भी खतरे के निशान की और वृद्धि जारी है। इस स्थिति में गोकुल बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी बढ़ गई है। इससे यमुना के निकटवर्ती गांवों में सतर्कता बरती जा रही है।
24 सितंबर को ताजेवाला बांध से छोड़ा गया 2.52 लाख क्यूसेक पानी का प्रभाव अब मथुरा में भी नजर आ रहा है। यमुना का जल स्तर पिछले 24 घंटे के दौरान तेजी के साथ बढ़ा है। इससे गुरुवार को प्रात: नौ बजे प्रयागघाट पर यमुना के जल ने चेतावनी लेवल (165.20 मीटर) को छू लिया। दोपहर तीन बजे यह आंकड़ा 165.25 मीटर पर पहुंच गया।
इससे गोकुल बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। प्रात: नौ बजे जहां 30 हजार क्यूसेक पानी यहां से छोड़ा जा रहा था, जो दोपहर तीन बजे 52 हजार क्यूसेक के आंकड़े को भी पार कर गया। इससे आगरा की ओर छोड़ा जा रहा पानी की मात्रा भी निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
चेतावनी लेवल-165.20 मीटर
खतरे का निशान-166.00 मीटर
वर्तमान में जलस्तर-165.25 मीटर
यमुना उफान पर, लोगों में दहशत
ताजेवाला बांध से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दिख रही है। गुरुवार शाम केशीघाट की अधिकांश सीढ़ियां डूब गईं।
जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे बसे लोगों में हलचल है। यमुना उफान पर है और लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। यमुना का पानी गुरुवार की शाम कालीदह के सामने की कालोनी में प्रवेश कर गया। अगर यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई तो दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। इधर, यमुना के जलस्तर बढ़ने से पानीघाट, दुर्गापुरम, हुड़दंग नगर, श्याम कुटी आदि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं।