{"_id":"5baa7ca2867a557ffd3696c2","slug":"81537899682-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को जागरूक करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को जागरूक करने की कवायद
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। खेतों में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को जागरूक किया जाएगा। योजना के तहत आगामी एक अक्तूबर को फसल अवशेष खेत में न जलाएं विषय पर तहसील स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। उत्कृष्ट पेटिंग बनाने वाले छात्र को नगद व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
फसल अवशेष खेत में जलाना पर्यावरण के लिहाज से हानिकारक है। यही नहीं इससे मृदा जैविक गुण खत्म हो जाते हैं। इस तरह के कृत्य करने वाले किसानों पर आर्थिक दंड निर्धारित करने का प्रावधान है। लेकिन शासन इस बाबत दंडात्मक कार्रवाई के बजाय किसानों को जागरूक करेगा। इसी क्रम में आगामी एक अक्तूबर को खेत में फसल अवशेष न जलाएं विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता तहसील मुख्यालय पर होगी।
प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं क्लास के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकतें हैं। उत्कृष्ट पेटिंग बनाने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर दस, साढे़ सात एवं पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कृषि निदेशक उप्र सौराज सिंह ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं।