{"_id":"5b8ff01b867a557f6917e541","slug":"81536159771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की कंपनी मथुरा में करने जा रही 80 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा की कंपनी मथुरा में करने जा रही 80 करोड़ का निवेश
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
करार के दौरान मथुरा की सांसद हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कनाडा की कंपनी वोटी डिटेक्शन मथुरा में 80 करोड़ का निवेश करने जा रही है। इसका करार सांसद हेमामालिनी की मौजूदगी में मेक इन इंडिया के तहत वी-प्रोवाइड सिक्योरिट कंसलटेंट के साथ हुआ है। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्लांट की स्थापना को रिफाइनरी के आसपास जमीन का सर्वे भी कर लिया है।
कनाडा की इंटरनेशनल कंपनी वोटी डिटेक्शन सुरक्षा से जुड़ी एक्सरे मशीन का निर्माण करती है। इनका उपयोग एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन के साथ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर किया जाता है। इस कंपनी ने भारत में निवेश के लिए वी-प्रोवाइड सिक्योरिटी कंसलटेंट के साथ करार किया है, जो मेक इन इंडिया के तहत मथुरा में 80 करोड़ का प्लांट लगाएगी।
इस आशय के समझौते के दरम्यान दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान सांसद हेमामालिनी और बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। सांसद हेमामालिनी ने उम्मीद जाहिर की है कि इससे मथुरा के लोगों को रोजगार मिलेगा। मथुरा में रोजगार की और संभावनाएं पैदा होंगी।
विज्ञापन
सहयोगी कंसलटेंट से तरुण प्रकाश ने बताया कि कनाडा की कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रारंभिक तौर पर मथुरा में जमीन के लिए सर्वे किया है। यह कंपनी रिफाइनरी के आसपास प्लांट स्थापित करने के लिए इच्छुक है।