{"_id":"5b87fcd142c7924656043b19","slug":"81535638737-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के विवाद में चिकित्सक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस के विवाद में चिकित्सक से मारपीट
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित एक क्लीनिक पर फीस को लेकर विवाद कर रहे व्यक्ति ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। वहां चिकित्सक की ओर से तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत के बाद मामला रफा दफा हो गया।
कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड सब्जी बाजार के पास डेंटल क्लीनिक संचालित कर रहे डॉक्टर अभिषेक यादव गुरुवार की सुबह घर पर थे। करीब सात बजे दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी एक व्यक्ति पुत्र के साथ आया। उसने दाड़ में दर्द बताते हुए उपचार किया। चिकित्सक ने जब उपचार के लिए 800 रुपये बताए तो कहासुनी होने लगी।
चिकित्सक का आरोप है कि व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई करना शुरू कर दिया। उसका पुत्र भी मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। चिकित्सक ने मारपीट किए जाने की तहरीर दी। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए। व्यक्ति व उसके पुत्र द्वारा चिकित्सक से माफी मांगने के बाद समझौता हो गया।