{"_id":"5b7c14e942c79246730f4c36","slug":"81534858473-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनेश हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनेश हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव पचपुखरा में हुए रजनेश हत्याकांड का दूसरा आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुुुुकी है। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के नाम बताए हैं। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिला। थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा में दो अगस्त की रात रजनेश यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले मेें पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।
वहीं अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ओम पहुप सिंह ने टीम के साथ मझोला पुल के पास से दूसरे आरोपी मोनू उर्फ सौरभ चौहान निवासी गांव नारायनपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रजनेश की हत्या में राघव उर्फ लऊआ, उपेंद्र निवास गांव पुंडई, जितेंद्र लोधी निवासी गांव मुड़ई, अंकुल और सुंदरम निवासी गावं नारायणपुर शामिल थे। वहीं पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा।