फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब क्यूआर कोड से रुकेगा राशन कार्डों का फर्जीवाड़ा

अब क्यूआर कोड से रुकेगा राशन कार्डों का फर्जीवाड़ा

Tue, 07 Aug 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
अब क्यूआर कोड से रुकेगा राशन कार्डों का फर्जीवाड़ा
खुले आसमान के नीचे टैंक्टर टाली पर लदा गेहूं।
एटा। अब राशन माफिया राशन कार्ड के जरिये गरीबों का हक नहीं डकार सकेंगे। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को अब क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कोड के बाद कोई भी राशन कार्डधारक डबल कार्ड नहीं बनवा सकेगा। अब कार्ड आधार से लिंक होंगे। कोड स्कैन करते ही कार्डधारक का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा। इसके लिए शासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अभी तक कई उपभोक्ताओं के दो राशन कार्ड बनवाकर राशन माफिया राशन की कालाबाजारी करते थे। कार्ड धारकों को राशन मिलता नहीं था और माफिया मौज करते रहते थे। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार ने हर राशन कार्ड धारक को आधार से लिंक किया। इसके बाद कार्ड पर अंकित यूनिटों को आधार से जोड़ा गया।
विज्ञापन

नए पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्डों पर क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड अंकित किया जाएगा। साथ ही कार्ड पर उपभोक्ता का नाम, फोटो, माता-पिता और पति का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, गैस कनेक्शन संख्या, बैंक खाता संख्या, आधार संख्या, पैन कार्ड नंबर के साथ कोटेदार कर पूरी जानकारी दी जाएगी। कोड को स्कैन करने के बाद विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड धारक की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। अगर डबल राशन कार्ड जारी किया गया होगा, तो आधार कार्ड और कोड के जरिए वह पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सफेद रंग और अंत्योदय राशन कार्ड गुलाबी रंग का होगा। इसके लिए शासन स्तर पर राशन कार्डों की छपाई का काम शुरू हो गया है। नया कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्र गृहस्थी धारकों को 10 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को कार्ड मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
नहीं होगी किसी दल की फोटो
क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड का मुख्य पेज 220 जीएसएम पेपर का होगा। साथ ही कार्ड थर्मल लेमिनेटेड होगा। इसके कोड को जैसे ही कोटेदार स्कैन करेगा उपभोक्ता का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा।
जिले में ढाई लाख उपभोक्ता
जिले में पूर्ति विभाग से करीब ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हैं। जिले में 246750 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी में हैं। जिनसे 1001789 लाभार्थी पंजीकृत हैं। जबकि 27161 अंत्योदय राशन कार्ड हैं। जिनमें 74662 लाभार्थी पंजीकृत हैं।


नए राशन कार्ड पर क्यूआर कोड अंकित किया जाएगा। इससे उपभोक्ता दूसरी जगह कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। साथ ही नए राशन कार्ड लखनऊ से ही छपकर आएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है।
आरके मिश्रा, डीएसओ
आंकड़ों पर नजर
246750 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी
1001789 लाभार्थी पंजीकृत
27161 अंत्योदय राशन कार्ड
74662 लाभार्थी पंजीकृत
220 जीएसएम पेपर का होगा मुख्य पेज
10 रुपये शुल्क है नए राशन कार्ड की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed