{"_id":"5b5df75e4f1c1b49778b4ffe","slug":"81532884830-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा के कटने से एक हजार बीघा खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा के कटने से एक हजार बीघा खेत जलमग्न
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। पिलख्तरा रजबहा में अचानक कटान हो गया। इससे करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ साथ सिंचाई अधिकारियों को भी रजबहा के कटान की जानकारी दे दी है।
दरअसल, रविवार को पहले पिलख्तरा गांव के पास रजबहा में कटान हुआ था। जिसे ग्रामीण और सिंचाई कर्मचारियों ने जेसीबी से बंद करा दिया था। इसके बाद दोपहर को हाथरस जिले के सकट गांव के पास रजबहा में कटान हो गया। जिससे करीब एक हजार बीघा खेत जलमग्न हो गए। बताते चले कि पिलख्तरा सांसद आदर्श गांव है। जहां के खेतों में पानी भर गया है। इससे ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों ने सोचा कि बिना बारिश के खेतों में पानी कहां से आ गया। जब गांव से निकले युवाओं पड़ताल की तो मालूम चला कि रजवाहा कट गया है। इसके बाद तो गांव में अफरा तफरी मच गई। दरअसल, किसानों ने पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद धान की रोपाई कर दी है। इसके अलावा खेतों मक्का और सिंगाड़े की फसल खड़ी है। ज्यादा पानी भरने पर फसल को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि अगर इसी तरह पानी गांव में आया तो रात को घरों में भर जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने सिंचाई अधिकारियों को रजबहा कटने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन