फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   योगी सरकार ने हजारों नलकूप उपभोक्ताओं को दी राहत

योगी सरकार ने हजारों नलकूप उपभोक्ताओं को दी राहत

Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार ने हजारों नलकूप उपभोक्ताओं को दी  राहत
फिरोजाबाद। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के हजारों नलकूप उपभोक्ताओं को राहत दी है। एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में पंजीकृत उपभोक्ता अब 30 जुलाई तक बकाया बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद विभाग डिस्कनेक्शन एवं रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


योगी सरकार ने अंतिम बार एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना ग्रामीण क्षेत्र के निजी नलकूप धारकों के लिए है। जिसमें सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें 14 जुलाई तक बकाया बिल का भुगतान करना था। हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद बकाया बिल का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ताओं को छूट का एक और मौका देते हुए शासन ने ओटीएस योजना की तिथि 14 से बढ़ाकर अब 30 जुलाई तक कर दी है। शासन द्वारा विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का बकाया बिल जमा कराया जाए। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने कहा जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है, वे 30 जुलाई तक हर हाल में बकाया बिल का भुगतान करें। इसके बाद पंजीकरण राशि जब्त कर बकाएदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और डिस्कनेक्शन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed